Nirbhik Nazar

सांसदों से लेकर मंत्री तक बीजेपी उम्मीदवार महेश जीना को जिताने की जुगत मे डेरा डाले हैं उत्तराखंड के सल्ट मे

अल्मोड़ा: भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में उत्तराखंड के सांसदों से लेकर मंत्री तक सल्ट मे डेरा डाले हुए हैं। आर्य इंटर कॉलेज देघाट चुनावी सभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने ग्रामीणों से वोट मांगे।

वहीं कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत व सांसद नैनीताल अजय भट्ट ने नुक्कड़ सभाएं कीं। जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी महेश जीना को वोट देने की अपील की। उधर भाजपाइयों ने विकासखंड के चचरोटी, तिमली, पैठाना, जसपुर, कालीखेत, ग्वालियर, कैहड़गांव, वल्मरा, तामाढौन आदि क्षेत्रो में व्यापक जनसंपर्क कर प्रत्याशी महेश जीना के लिए वोट मांगे। वहीं हिमोला, कानेखलपाटी, तराड़, मैठाणी, मौलेखाल, जालिखाल क्षेत्रों में सभा आयोजित हुई। भाजपाइयों ने स्व. विधायक सुरेंद्र जीना को श्रद्धांजलि के नाम पर माहौल बनाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, गोविंद भंडारी, गजराज बिष्ट, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, नरेंद्र बिष्ट, भीम सिंह बोरा, राजपाल सिंह, गुसाई सिंह, तारा दत्त, गोपाल सिंह, मोहन राम, प्रेमबल्लभ ध्यानी, जमुना देवी आदि मौजूद रहीं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *