Nirbhik Nazar

साधु संतों ने कुंभ आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से जताई नाराजगी, भागवत करेंगे सीएम से बात

हरिद्वार: साधु संतों ने कुंभ आयोजन व्यवस्थाओं को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के सामने खासी नाराजगी जताई है। संतों ने बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के सामने अपनी नाराजगी जता दी है। संतों के तल्ख तेवरों को देखते हुए भागवत ने उन्हें उत्तराखंड मुख्यमंत्री से बातचीत कर व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिलाया है।  दो दिन प्रवास के अंतिम दिन सोमवार को भागवत ने भूपतवाला स्थित काष्णिक आश्रम में वरिष्ठ संतगणों मुलाकात की। सूत्रों की माने को कुंभ की चर्चा शुरु होते ही संत तल्ख हो गए और उत्तराखंड सरकार पर जमकर बरसे। संतों ने यह कहने में कोई कसर बाकि नहीं रखी कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिहं रावत कुंभ आयोजन के पक्ष में ही नहीं थे। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यों की तारीफ करते हुए संतों ने कहा कि वे जो भी आदेश दे रहे है उनके निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है।

व्यवस्थाओं को लेकर संतों ने कहा कि आज भी काम पूरे नहीं हो पाए है। बैरागी संतों की नाराजगी का मामला भी भागवत के समक्ष रखा गया। संतों की बातों को सुनने के बाद भागवत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मामले में बात कर तेजी के साथ व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिलाया। उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार आकर भागवत से मुलाकात की थी।

बैठक में संतों ने मठ मंदिरों के अधिग्रहण को लेकर भी नाराजगी जताई कहा कि भाजपा के शासनकाल में मठ मंदिर अधिग्रहण पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। बैठक में बाबा रामदेव, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर केलाशानंद गिरि, आनंद अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी, श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, रामभद्राचार्य, गुरु शरण आचार्य, महामंडलेश्वर परमानंद सरस्वती, चिन्मयनंद सरस्वती, श्री महंत रविंद्र पुरी, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी, चिदानंद मुनी आदि शामिल रहे। 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *