Skip to main content

Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में सुरक्षित और सुचारु कांवड़ यात्रा जारी, 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा 2026 श्रद्धा, सुरक्षा और सुगमता के साथ सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार की प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते अब तक 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए सकुशल रवाना हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 6 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे तक एक ही दिन में 39 लाख 15 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौटे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, स्वच्छता और कानून-व्यवस्था की व्यापक व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सेवा का महापर्व है। उन्होंने सभी शिवभक्तों, स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी के समन्वय, अनुशासन और सहयोग से कांवड़ यात्रा 2026 सफलतापूर्वक संपन्न होगी तथा उत्तराखंड उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और अतिथि सत्कार की अपनी गौरवशाली परंपरा को एक बार फिर स्थापित करेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News