Skip to main content

Nirbhik Nazar

उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 प्रदेश सचिव नियुक्त, गोदावरी बनीं प्रदेश कोषाध्यक्ष तो राजीव महर्षि प्रदेश उपाध्यक्ष

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के अनुसार गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई कार्यकारिणी में 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव और 107 नेताओं को प्रदेश सचिव बनाया गया है। कांग्रेस का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

हेमेश खरकवाल, विजय सरस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैणवाल, लालचंद शर्मा, शाहरयार खान, सी.पी. सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुड़ी, डॉ. प्रेम बहुखंडी, दर्शन लाल, संजय जैन, संतोष चौहान, सुजाता, संजय सैनी और इंदु मान।

प्रदेश महासचिव बनाए गए

राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुंसोला, तेलू राम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेंद्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेंद्र रमोला, संजय किरोला, राजेंद्र, गौरव चौधरी, डॉ. गणेश उपाध्याय, वीरेंद्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, राकेश सिंह राणा, इशिता सेढार, विनोद चौहान, राकेश राजपूत, राव मोहम्मद, राकेश नेगी, अरविंद प्रधान, शोभा बिष्ट, दीपा आर्या, अनिल भास्कर, अश्विनी बहुगुणा, नरेंद्र राणा, डॉ. सोनिया आनंद और संदीप चीमा।

प्रदेश सचिव बनाए गए

मुकेश नेगी, धर्मपाल सिंह, भूपेंद्र नेगी, प्रदीप चौधरी, संदीप सहगल, सागर मरवाह, प्रेम सिंह कोठारी, राकेश थापा, मूलचंद शर्मा, गोपाल सिंह बिष्ट, कुंदन कुमार कोली, राजीव चौधरी, कंवर सिंह सयाना, बृजेश कोठारी, भारत सिंह झिंकवान, मनीष राणा, मोहन खोलिया, सौरभ बी.एल., दिनेश पंत, बिमला सेमवाल, श्याम सिंह चौहान, सुंदर दत्त जोशी, त्रिलोक वर्मा, इंदर पाल आर्या, सूर्य प्रकाश, दान सिंह राणा समेत 107 नेताओं को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस का कहना है कि नई कार्यकारिणी आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती देने के साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का कार्य करेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News