Nirbhik Nazar

बिहार मे कोरोना ने डराया, एक्टिव केसों की संख्या 4100 के पार, पटना आईआईटी के 15 छात्र भी कोरोना पॉज़िटिव

पटना: बिहार में कोरोना बेकाबू हो गया है। बिहार में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित केस में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4143 तक पहुंच गई है। जिसमें सिर्फ पटना में 1881 एक्टिव केस हो गए हैं। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये गए अपडेट के अनुसार सोमवार को राज्य में कोरोना के 935 नए मामले सामने आये। सबसे अधिक राजधानी पटना में 432 नए कोरोना संक्रमित मिले। पिछले 5 महीने में यह सबसे ज्यादा संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा है।

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में पटना से सटे दानापुर बिहटा में स्थित आईआईटी के 15 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इस घटना से आईआईटी में हड़कंप मचा हुआ है। आईआईटी के रजिस्ट्रार ने कोरोना पॉजिटिव सभी 15 छात्रों के साथ उस वार्ड के कुल 41 छात्रों को आइसोलेट कर दिया है। छात्र होली की छुट्टी में घर गए हुए थे। फिर जब वह कैंपस में वापस लौटे तो उनकी जांच की गई, जिसमें से तीन छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद पॉजिटिव छात्रों के संपर्क में आए 41 छात्रों की आरटीपीसीआर टेस्टिंग कराई गई, जिसके बाद 12 अन्य छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी फाइनल ईयर के छात्र हैं। वहीं पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने पुष्टि करते हुए बताया कि आईआईटी बिहटा के 15 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से फिलहाल 13 छात्रों में कोई लक्षण नहीं पाया गया है। सभी को कैंपस में ही आइसोलेट किया गया है। कैंपस में एक सप्ताह के लिए एकेडेमिक सेशन सहित सभी गतिविधियों को बंद किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *