Skip to main content

Nirbhik Nazar

हल्द्वानी में खड़गे की हुंकार, कांग्रेस ने किया चुनावी शंखनाद…

हल्द्वानी:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का आगाज किया। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच खड़गे ने कांग्रेस को सत्ता में लाने का आह्वान किया।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठाती है और देश की सबसे पुरानी पार्टी है। उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि और वीरों की भूमि बताते हुए प्रदेश के सैनिकों और सैन्य परंपरा का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि 8 अगस्त का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। खड़गे ने कहा कि इसी पवित्र दिन से कांग्रेस उत्तराखंड में भी बड़े अभियान की शुरुआत कर रही है।

जनसभा के दौरान खड़गे ने मंच से लाओ, लाओ, कांग्रेस लाओ का नारा दिया और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से सहयोग मांगा। कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी की इस रैली को चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए इसे उत्तराखंड में पार्टी के अभियान का आगाज बताया।

रैली में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और राष्ट्रीय महासचिव गुरदीप सप्पल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News