Skip to main content

Nirbhik Nazar

दिल्ली के बाद देहरादून में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, CM धामी ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन में आयोजित हुई। बैठक में गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बैठक में प्रतिभाग किया।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है और संगठन को लगातार मजबूत करने के लिए इस तरह की बैठकें महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर जनता के हित में काम कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। संगठन के पदाधिकारियों से संवाद के माध्यम से जमीनी स्तर की समस्याओं और सुझावों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा करना है। जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर संगठन की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया जा रहा है।

बैठक में मंडल और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई यह बैठक आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News