Skip to main content

Nirbhik Nazar

‘पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं’: मल्लिकार्जुन खड़गे

रुद्रपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने उत्तराखंड दौरे को लेकर मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह प्रदेश में पर्यटन के लिए नहीं, बल्कि जनता, छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना है

खड़गे ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति हमेशा अपने से वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी दलों के नेताओं का सम्मान करने की रही है। उन्होंने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी विपक्ष में रहते हुए कर्नाटक आते थे, तब कांग्रेस के नेता उनका सम्मान करते थे और उनके रहने-खाने की उचित व्यवस्था करते थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन वरिष्ठ और बुजुर्ग नेताओं का सम्मान अपनी जगह है।

मुख्यमंत्री की ओर से उनके उत्तराखंड दौरे को लेकर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए खड़गे ने कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया और देश का दौरा किया है। वह उत्तराखंड पर्यटन के लिए नहीं आए हैं, बल्कि अपने लोगों, जनता और छात्रों के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को मजबूत करने और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए काम कर रहे हैं।

खड़गे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पूरी ताकत के साथ तैयार रहने की बात कही। उनके बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में सियासी बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News