Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से मिले सहयोग और संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने केशव नेगी का कुशलक्षेम जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट के समय सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री धामी ने इससे पहले केशव नेगी से दूरभाष पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना था और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था। मुख्यमंत्री ने इस मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी बातचीत की थी। मुख्यमंत्री की पहल और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए केशव नेगी ने परिवार सहित उनसे मुलाकात की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News