Skip to main content

Nirbhik Nazar

CM धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी करीब 7 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क, संपर्क मार्ग, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सामुदायिक सुविधाओं और अन्य निर्माण कार्यों के लिए करीब 7 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन स्वीकृतियों से पिथौरागढ़, चम्पावत, टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जाएंगे।

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एंचोली-जाख मोटर मार्ग पर मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए 8.93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 40.53 लाख रुपये तथा नई टिहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुलिया नामे पंचायत खड़ीखाल में सड़क से भारी केमर गांव डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खड़िंजा रेलिंग मार्ग के निर्माण के लिए 52.06 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

पिथौरागढ़ के ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, पेयजल, शौचालय और मार्ग निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए 97.09 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के नौगांव विकासखंड में रंवाई घाटी के आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर, बिल्ला नौगांव के सौंदर्यीकरण के लिए 1.79 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मल्ली मनिला मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 98.80 लाख रुपये और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के धौलादेवी विकासखंड के भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 98.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

ऊधमसिंह नगर के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के रामबाग, हरिपुरा और पंचाननपुर में मंदिर एवं धर्मशाला निर्माण तथा तालाब से संबंधित कार्यों के लिए 2.54 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में सिरड़ से नाघर इंटर कॉलेज तक सीसी संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 79.87 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के मैरोली गांव के आंतरिक मार्गों तथा बड़पास ग्राम पंचायत के आंतरिक मार्गों का इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण करने के लिए 3.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। विभिन्न योजनाओं में निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रथम किश्त की धनराशि भी जारी करने का अनुमोदन किया गया है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की स्थापित होगी प्रतिमा

मुख्यमंत्री ने चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के बाराकोट विकासखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए 32.49 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन भी प्रदान किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News