Nirbhik Nazar

पैक्स अध्यक्ष के भाई से लूटपाट मामले में साला बहनोई समेत 4 आरोपी गिरफ्तार,लूटा गया लैपटॉप, बाईक,मोबाइल बरामद

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

भभुआ/कैमूर। कैमूर पुलिस ने लूटपाट में शामिल रहे साला बहनोई समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया लैपटॉप, घटना मे प्रयुक्त बाइक, और मोबाइल बरामद हुआ है। वही तीन अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं। जिनके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 24 जुलाई की रात्रि पैक्स अध्यक्ष के भाई से दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान बेलांव थाना क्षेत्र के भभुआ बेलांव पथ में मईडाण कला के पास दो बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार लुटेरे में कैमूर और रोहतास जिले के रहने वाले हैं।

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया 24 जुलाई को बेलांव थाना क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष के भाई से रोड डकैती की घटना हुई थी। जिसमें उनका मोबाइल लैपटॉप और 35000 रुपये लूट लिए थे। इस कांड के उद्भेदन के लिए टीम बनाकर छापेमारी किया गया तो एक माह के प्रयास के बाद गिरोह का उद्भेदन हुआ है। इसका मुख्य सरगना बुलेटिन यादव रोहतास के सासाराम का है। सासाराम में भी दो मामले मे आरोपित है। जिसमे साढे तीन लाख रुपए की लूट और अन्य मामलों में फरार है। उसकी भी गिरफ्तारी हुई है।

उसका बहनोई मनु जो कुदरा थाना के बहेरा का रहने वाला है।जो महाकाल ग्रुप के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप चलाता है। उसकी भी गिरफ्तारी हुई है। इस पर पुलिस पर अटैक सहित आधा दर्जन मामले में यह फरारी है। अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटा गया सामान जप्त हुआ है। कई का अपराधिक इतिहास है। सभी को जेल भेजा जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *