Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे चार जिलों के जज मिले कोरोना पॉज़िटिव

हरिद्वार: एक महिला जज सहित चार जिलों के सिविल जज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जजों के पॉजिटिव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन फानन स्वास्थ्य विभाग ने तीन सिविल जजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। वहीं महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन सिविल जज हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अथिति गृह में ठहरे थे। इस दौरान हरिद्वार की एक महिला जज तीनों जजों से मिली थीं। बीते रविवार को उत्तरकाशी में तैनात जज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित के साथ में ठहरे दोनों सिविल जजों और महिला जज के सैंपल लिए। सोमवार को तीनों जज भी संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. एसके झा के अनुसार तीनों जजों को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं। बीते 10 दिनों में दौरान जजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी लोगों की कोविड जांच की जाएगी। वहीं सैनिटाइजेशन कराने के बाद राज्य अथिति गृह को बंद कर दिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *