Skip to main content

Nirbhik Nazar

स्वतंत्रता दिवस: कांग्रेस मुख्यालय में हरक सिंह रावत ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

देहरादून। देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9:15 बजे प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के बाद हरक सिंह रावत ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और महान विभूतियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक शहीदों ने अपना सर्वस्व बलिदान दिया। आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि उनके सपनों के भारत और समाज का निर्माण किया जाए।

हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड को सफल और समृद्ध राज्य बनाने के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और उत्तराखंड के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News