Skip to main content

Nirbhik Nazar

सीएम धामी ने भाजपा कुमाऊं संभाग की बैठक में की शिरकत, राहुल गांधी पर साधा निशाना…

हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया स्थित नंधौरगढ़ पैलेस रिजॉर्ट में भाजपा कुमाऊं संभाग के जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों, संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देवभूमि में विभाजनकारी राजनीति स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जाति का कार्ड खेलकर समाज को बांटने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने हमेशा सभी वर्गों को अपनाया है और यहां जाति एवं वर्ग के आधार पर विभाजन की राजनीति नहीं चल सकती। उन्होंने कांग्रेस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और सीताराम केसरी के साथ कथित व्यवहार को लेकर भी निशाना साधा।

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और उनके बयानों से उनकी सोच का पता चलता है। उन्होंने राहुल गांधी के सलाहकारों पर भी सवाल उठाए और कांग्रेस की राजनीति को हताशा और निराशा से प्रेरित बताया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति महिलाओं के प्रति भी उसकी सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता के कारण महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने में देरी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा समाज को जोड़ने और विकास के साथ आगे बढ़ने की राजनीति करती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News