Skip to main content

Nirbhik Nazar

शुद्धिकरण को लेकर सियासी संग्राम, मंगलौर में कांग्रेस की विशाल जनसभा

रुड़की। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे के बाद कथित शुद्धिकरण हवन को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को मंगलौर में कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में दलित समाज की विशाल जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में भाजपा पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगाए गए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2026 में भी छुआछूत जैसी घटनाओं का सामने आना चिंताजनक है। विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि दलित और मुस्लिम समाज ऐसी घटनाओं को कभी स्वीकार नहीं करेगा। वहीं झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इसके नाम पर दलित और मुस्लिम समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है।

जनसभा के दौरान कई लोगों के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का दावा भी किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

सभा में कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया। शुद्धिकरण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बीच मंगलौर की यह जनसभा राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News