Skip to main content

Nirbhik Nazar

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी घोषित: उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष और अनिल बलूनी बने मीडिया संयोजक

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही आलोक भट्ट सोशल मीडिया सह संयोजक, महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई टीम में तीरथ सिंह रावत के साथ राम माधव और वसुंधरा राजे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तीरथ सिंह रावत को मिली इस जिम्मेदारी को उत्तराखंड भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तीरथ सिंह रावत इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह चौबट्टाखाल से विधायक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं। वर्ष 2000 में वह नवगठित उत्तराखंड के प्रथम शिक्षा मंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने संगठन में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

तीरथ सिंह रावत वर्ष 2013 में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वह पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बने और जीत दर्ज की। बाद में त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला।

अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद तीरथ सिंह रावत की राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News