Skip to main content

Nirbhik Nazar

राहुल गांधी पर सीएम धामी का हमला, कहा – झूठ बोलकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित बंदी छोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम में आयोजित 51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने ब्रह्मलीन भूरि वाले महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संत समाज को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा का मार्गदर्शक बताया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हताशा और कुंठा लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज भी सामंतवादी सोच से बाहर नहीं निकल पाए हैं और चाहते हैं कि देश और संसद उनके हिसाब से चले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानने वाले लोगों की सोच अब बदल गई है। साधारण परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और हर वर्ग के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे विपक्ष में हताशा दिखाई दे रही है।

उत्तराखंड में नकल माफिया के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में आकर झूठ बोला कि नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। धामी ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है और 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है। साथ ही हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

झारखंड में चल रहे आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को ऐसे समय वहां नहीं जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जगह-जगह छात्रों को इकट्ठा कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में घुसपैठ रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इसी वजह से भाजपा की सरकारों को चुन रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में तुष्टिकरण के बजाय विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News