Skip to main content

Nirbhik Nazar

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त जनसमर्थन, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेशभर के विद्यार्थियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध और सुझाव पोर्टल पर भेजकर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

अभियान के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से पर्यटन, रोजगार, सामाजिक विकास, वन एवं पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीक समेत आठ प्रमुख विषयों पर सुझाव मांगे गए हैं। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों के माध्यम से भविष्य के उत्तराखंड को लेकर अपनी सोच और आकांक्षाएं साझा की हैं।

अभियान के तहत 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन विद्यार्थियों से संवाद कर उनके सुझाव सुनेंगे। श्रेष्ठ विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग के साथ अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

अभियान के संयोजक डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से लगातार प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं। निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्यार्थियों के विचार उत्तराखंड को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। अच्छे और व्यावहारिक सुझावों को प्रदेश के विकास और भविष्य की कार्ययोजनाओं में शामिल करने की दिशा में काम किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि युवा केवल विकास योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News