Nirbhik Nazar

कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव बोले “पिछले चार साल की नाकामियों का रिपोर्ट कार्ड देख सीएम ने सल्ट का मैदान छोड़ दिया”

हल्द्वानी: प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सल्ट उप चुनाव के मैदान में उतरने की चुनौती दी थी। ताकि कर्ज में डूबे प्रदेश में एक और चुनाव का भार न पड़े। लेकिन भाजपा सरकार की पिछले चार साल की नाकामियों का रिपोर्ट कार्ड देख सीएम ने मैदान छोड़ दिया। भाजपा जहां सरकारी तंत्र व संसाधानों का दुरुप्रयोग कर रही है। वहीं, कांग्रेसी कार्यकर्ता हर बूथ पहुंच लोगों की पीड़ा सुन रहे हैं।

सल्ट के गांवों में प्रचार के दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के लोग महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और झूठे वादों से त्रस्त हो चुके हैं। भाजपा की जनविरोधी सरकार ने कांग्रेस द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर जनता का और शोषण किया है। जिसका जवाब 17 अप्रैल को सल्ट की जनता जरूर देगी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कहा कि कांग्रेसी सामंजस्य स्थापित कर गांव-गांव जाकर लोगों के बीच सरकार की असफलता व कांग्रेस की विकास की सोच को रख रहे हैं। इसलिए सल्ट में कांग्रेस की जीत निश्चित है। यह चुनाव 2022 की पटकथा लिखेगा।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल व राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि लोगों के समर्थन से साफ पता चल रहा है कि सल्ट की बेटी विधानसभा जरूर पहुंचेगी। क्योंकि, कांग्रेस ने उस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है जो कि शुरू से लोगों के बीच में रहा। कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ गंगा पंचोली को चुनाव लड़ा रही है। भ्रमण के दौरान पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिलाध्यक्ष महेश आर्य आदि मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *