Skip to main content

Nirbhik Nazar

द्रोण वाटिका कॉलोनी में धूमधाम से मनेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, कृष्ण चेतना मंच के बैनर तले भव्य तैयारी

देहरादून,। द्रोण वाटिका कॉलोनी, देहरादून में इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए आज रविवार 23 अगस्त 2026 को द्रोण वाटिका कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कृष्ण चेतना मंच के बैनर तले 4 सितंबर 2026 को भव्य रूप से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा तथा अगले दिन 5 सितंबर को भंडारा-प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण कार्यक्रम *कृष्ण चेतना मंच, द्रोण वाटिका सोसाइटी* के बैनर तले आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

समिति के अनुसार जन्माष्टमी कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, झांकी दर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कॉलोनी के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में ऊर्जावान बच्चों को पारितोषिक भी वितरित किया जाएगा।

*कमेटी का गठन इस प्रकार किया गया है -*

कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक के रूप में श्री राजदेव सिंह यादव , श्री चंदन कुमार झा एवं श्री प्रेम सिंह चौहान को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है।

कोष एवं अर्थ व्यवस्था की जिम्मेदारी श्री राजेश रंजन, श्री जी एन गुरुदत्त, एवं श्री आर.के. शर्मा संयुक्त रूप से देखेंगे। प्रसाद व्यवस्था का दायित्व श्री बलराज दीक्षित, श्री पी.के. विश्वास एवं श्री अनिल दत्त शर्मा को सौंपा गया है।

टेंट एवं बैठक व्यवस्था श्री कृष्णा तोमर एवं श्री चंदन कुमार झा संभालेंगे, जबकि सफाई व्यवस्था प्रमोद बंगवाल श्री प्रेम सिंह चौहान ,एव अनिल दत्त शर्मा जी एवं श्री प्रेम सिंह चौहान के पास रहेगी। भोजन एवं भंडारा व्यवस्था 5 सितंबर को श्री प्रेम सिंह चौहान, श्री राजदेव सिंह यादव एवं श्री विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में होगी।

पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान की व्यवस्था श्री अवनीश जादून, श्री कैलाश शाह द्वारा की जाएगी। डीजे, लाइट, ट्रैफिक एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की देखरेख श्री मुकेश वर्मा एवं श्री अमित अग्रवाल करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा कॉलोनी की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती इला पंत एवं अन्य सदस्यों द्वारा तैयार की जाएगी। बैनर-पोस्टर एवं प्रचार-प्रसार के लिए एक अलग टीम बनाई गई है। मंच का संचालन समन्वयक श्री चंदन कुमार झा करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री राजदेव सिंह यादव ने की, जबकि संचालन सचिव श्री आर.के. शर्मा ने किया। अंत में कोषाध्यक्ष श्री राजेश रंजन ने सभी का आभार व्यक्त किया।समिति ने कॉलोनी के सभी निवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने एवं सहयोग करने की अपील की है।

*कार्यक्रम विवरण:*
*दिनांक:* 4 सितंबर 2026, गुरुवार, संध्या 6 बजे से
*स्थान:* द्रोण वाटिका कॉलोनी, लेन-01, देहरादून
*5 सितंबर:* विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण संध्या 7:00 बजे से रहेगा ।

कार्यकारिणी के इस बैठक में अध्यक्ष श्री आर डी यादव सचिव आरके शर्मा संरक्षक प्रेम सिंह चौहान संरक्षण चंदन कुमार झा संरक्षक बीके श्रीवास्तव उपाध्यक्ष जी ऐन गुरुदत्त सदस्य प्रमोद बंगवाल सदस्य अनील शर्मा सदस्य कृष्णा तोमर सदस्य शिव सहाय , कोषाध्यक्ष राजेश रंजन सदस्य पीके विश्वास सहित अन्य शामिल थे ।।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News