Nirbhik Nazar

कोई ये भ्रम न पाले की उत्तराखंड मे विधानसभा चुनाव वक़्त से पहले होंगे  – सीएम तीरथ

देहारादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में विधान सभा चुनाव नियत समय के भीतर ही होंगे। सरकार पूरे पांच साल तक जनता की सेवा कर रिजल्ट देगी। मंगलवार को मीडिया से रूबरू सीएम तीरथ रावत ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। कहा कि भाजपा सरकार जनता की सेवा कर विकास कार्यों के बूते रिजल्ट देगी। किसी में यह भ्रम न हो कि पहले ही विस चुनाव हो सकते हैं। यह पूछने पर किस विस सीट से चुनाव लड़ेंगे, तीरथ बोले, कि यह तो हाईकमान को ही तय करना है और अभी यह आगे की बात है। पहले तो सल्ट उप चुनाव सामने हैं जिसे भाजपा भारी मतों से जीतने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सल्ट उप चुनाव में जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है, चूंकि जनता भी जानती है कि विकास कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है और कभी छलावा नहीं करती। छलावा तो कांग्रेस पार्टी करती आई है। जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरी तरह से विश्वास है। उत्तराखंड में आजादी के बाद पहली बार रेल लाइन पर काम हुआ है। रामनगर से चौखुटिया तक भी भविष्य में ट्रेन चलेगी, सल्ट को भी इसका फायदा होगा। सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *