Skip to main content

Nirbhik Nazar

CM धामी की अपील – त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के तहत स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टालों से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी मातृशक्ति द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पाद उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और हुनर की पहचान हैं। इन उत्पादों की खरीद से महिलाओं की आजीविका मजबूत होने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि त्योहार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का बेहतर अवसर हैं। प्रदेशवासी उपहार और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। स्थानीय स्तर पर तैयार प्रत्येक उत्पाद की खरीद किसी परिवार की आय बढ़ाने और किसी महिला के स्वरोजगार को मजबूती देने में योगदान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्थानीय उत्पाद खरीदने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से आत्मनिर्भर उत्तराखंड और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News