Skip to main content

Nirbhik Nazar

CM धामी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर जाना भविष्य का विजन

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचार, सुझाव और भविष्य के उत्तराखंड को लेकर उनकी परिकल्पनाएं जानीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, सोच और विकसित उत्तराखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उत्साहवर्धक है। शिक्षा के साथ युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, कृषि, खेल, विज्ञान एवं तकनीक सहित हर क्षेत्र को मजबूत किया जा रहा है। देहरादून में देश की पांचवीं सबसे बड़ी विज्ञान नगरी का निर्माण भी विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेशभर के विद्यार्थियों का व्यापक समर्थन मिला है। अभियान के तहत 2 लाख 67 हजार 744 विद्यार्थियों ने अपने निबंध और विचार भेजे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सपनों और सुझावों को उत्तराखंड के विकास से जोड़कर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

कार्यक्रम में करीब 800 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News