Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में 1 दिन मे 791 कोरोना पॉज़िटिव, 07 की मौत, दून स्कूल के 5 शिक्षक व 7 छात्र भी कोरोना पाजिटिव

देहारादून: उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 791 नए मरीज मिले और सात मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 103602 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1736 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को देहरादून जिले में रिकार्ड 303 नए मरीज मिले जबकि हरिद्वार में 185, नैनीताल में 107, टिहरी में 75, पिथौरागढ़ में 45, यूएस नगर में 41, बागेश्वर में 11, अल्मोड़ा में छह, चमोली में तीन, चम्पावत में दो, पौड़ी में एक, रुद्रप्रयाग में पांच और उत्तरकाशी में सात नए मरीज मिले हैं। मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती तीन, कैलाश अस्पताल में भर्ती एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एक और सिनर्जी अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 351 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। इससे ठीक होने वालों की संख्या 96 हजार को पार कर गई है। जबकि अस्पतालों व होम आईसोलेशन में चल रहे मरीजों की संख्या 3607 पहुंच गया है।

49 हजार सैंपल की आई रिपोर्ट

मंगलवार को राज्य में मरीजों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही लेकिन सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी अधिक संख्या में मिली है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को कुल 48 हजार के करीब सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 971 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य भर से 35 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और 17 हजार की रिपोर्ट आना बाकी है। राज्य में संक्रमण की दर 3.59 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 93 प्रतिशत रह गई है। एक तरह से देखा जाए तो राज्य में मंगलवार को मरीज अधिक मिलने के बाद भी संक्रमण की दर डेढ़ प्रतिशत से कुछ अधिक रही है।

 

दून स्कूल के पांच शिक्षक व सात छात्र कोरोना पाजिटिव

प्रतिष्ठित दून स्कूल भी कोरोना की चपेट में गया है। स्कूल के पांच शिक्षक और सात छात्र कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सभी को क्वारंटीन करते हुए स्कूल से कांटेक्ट ट्रेसिंग और मानिटरिंग शुरू कर दी है। स्कूल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पाजिटिव पाए गए सभी छात्र पहले से क्वारंटीन थे। ऐसे में उनके ज्यादा लोगों के संपर्क में रहने की आशंका कम है। स्कूल ने संक्रमण को देखते हुए कई कक्षाओं को दोबारा खोलने पर अभी रोक लगा दी है। स्कूल की कम्यूनिकेशन और पीआर आफिसर कृतिका जुगरान ने बताया कि स्कूल में कोविड गाइडलाइन, प्रशासन के निर्देश और सभी सुरक्षा उपायों को पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।

विद्यालय ने अपने सभी छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों को महामारी से बचाव के लिए आवासीय डॉक्टर की देख- रेख में महत्त्वपूर्ण कार्य योजना लागू की है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों , छात्रों और शिक्षकों की नियमित आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। जिसमें से अभी केवल पांच शिक्षक व सात छात्र ही पाजिटिव पाए गए हैं। सभी आइसोलेशन में हैं। उन्होनें बताया कि स्कूल लगातार प्रशासन,विशेषज्ञ डॉक्टरों और संस्थाओं के संपर्क में है और सारी जानकारियां प्रशासन को दी जा रही हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *