Skip to main content

Nirbhik Nazar

लोहियाहेड में पैदल पहुंचे CM धामी, स्थानीय स्टॉल पर चखी टिक्की, व्यापारियों और नागरिकों से किया आत्मीय संवाद

लोहियाहेड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड में स्थानीय कारोबार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पैदल चलते हुए आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय रूप से लोकप्रिय रवि के स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद लिया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पैदल चलते देख स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने स्टॉल संचालक रवि से बातचीत कर उनके व्यवसाय की जानकारी ली और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के जरिए आजीविका अर्जित करने के प्रयास की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और छोटे कारोबार को प्रोत्साहन देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता देने से छोटे व्यापारियों, युवाओं, कारीगरों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को भी गति मिलती है। मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों के बीच सहज अंदाज में पहुंचना क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। व्यापारियों और नागरिकों ने उनकी सादगी तथा स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करने के प्रयास की सराहना की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News