Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दीपेन्द्र चौधरी को सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ दिलाई

 देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में आयुक्त पद की शपथ दिलाई।

मुख्य सचिव ने दीपेन्द्र चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और प्रशासन में जवाबदेही एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

शपथ ग्रहण के बाद दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News