Skip to main content

Nirbhik Nazar

कठपुतली शो के जरिए दिया स्वच्छ वायु का संदेश, नगर निगम देहरादून ने की खुले में कूड़ा न जलाने की अपील

देहरादून। स्वच्छ वायु दिवस सप्ताह के तहत नगर निगम देहरादून की ओर से वायु प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सप्ताह के दूसरे दिन वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से कठपुतली शो का आयोजन किया गया।

कठपुतली शो के माध्यम से लोगों को वायु प्रदूषण के कारणों, दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी सरल और मनोरंजक तरीके से दी गई। इस दौरान खुले में कूड़ा-कचरा जलाने से बचने, कचरे का उचित निस्तारण करने और घर से ही कचरे का पृथक्करण करने का संदेश दिया गया।

लोगों से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने तथा पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकारी प्रयासों के साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी जरूरी है।

कठपुतली शो के माध्यम से स्वच्छ दून-स्वस्थ दून’ का संदेश देते हुए नागरिकों ने शहर को स्वच्छ और हरित बनाने में सहयोग का संकल्प लिया। नगर निगम की ओर से सप्ताहभर इसी तरह की जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News