Skip to main content

Nirbhik Nazar

सीएम धामी की सख्ती का असर, बाजपुर में पांच और मदरसे सील…

बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप संचालित कराने को लेकर सरकार की सख्ती जारी है। इसी क्रम में उधमसिंह नगर के बाजपुर परगना क्षेत्र में प्रशासन ने बुधवार को पांच और मदरसों को सील कर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में किसी भी शिक्षण संस्थान को निर्धारित नियमों और मानकों की अनदेखी कर संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी नीति के तहत प्रशासन द्वारा बाजपुर क्षेत्र में संचालित संस्थानों की जांच और निरीक्षण किया जा रहा है। जांच में आवश्यक मान्यता एवं निर्धारित मानकों से संबंधित कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार की कार्रवाई के तहत मदरसा गुलशन इस्लाम, कनोरा-बाजपुर, मदरसा जामिया हनकिया रजा उल उलूम, चकरपुर, मदरसा जामिया फातिमा जेहरा, जगन्नाथपुर-बाजपुर, मदरसा मोईनुल उलूम, मोहल्ला गांधीनगर, केलखेड़ा और मदरसा हुज्जतुल इस्लाम, गुमसानी रोड, बाजपुर को सील किया गया।

सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों का निर्धारित मान्यता, पंजीकरण, भवन एवं सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का पालन करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री धामी ने नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की ओर से बाजपुर क्षेत्र में अन्य संस्थानों की भी जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान यदि किसी अन्य संस्था में भी नियमों और निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News