Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री धामी से बाबा रामदेव ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। योगगुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विकास, योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने तथा उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के साथ योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भूमि के रूप में भी है। योग और आयुर्वेद के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वेलनेस, योग एवं आयुर्वेद आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

बाबा रामदेव ने उत्तराखंड में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक संपदा, हिमालयी वातावरण और आध्यात्मिक विरासत इसे योग एवं आयुर्वेद के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अनुकूल बनाती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News