Skip to main content

Nirbhik Nazar

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस का सत्याग्रह, चरखा चलाकर जताया विरोध

हल्द्वानी। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे और दलित उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को बुद्ध पार्क में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। राजीव गांधी पंचायती राज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। साथ ही रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धिकरण मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है।

सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष और जनता को अपनी बात रखने का अधिकार है। राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों को उठाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करना लोकतांत्रिक भावना के अनुरूप नहीं है।

कांग्रेस ने कहा कि वह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी। नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता और कथित शुद्धिकरण मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News