Skip to main content

Nirbhik Nazar

उत्तराखंड की सियासत में शुद्धिकरण विवाद गरमाया, हरीश रावत ने भाजपा पर साधा निशाना

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया जाना भाजपा की अशुद्ध मानसिकता को दर्शाता है और ऐसी मानसिकता के शुद्धिकरण की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुद्धिकरण करने वाले लोगों का संबंध भाजपा और आरएसएस से है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले पर प्रदेश और केंद्र सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली है। उन्होंने कथित शुद्धिकरण को संविधान का अपमान और कानून का उल्लंघन बताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।

हल्द्वानी के इस विवाद को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार और भाजपा पर हमलावर है। वहीं, भाजपा की ओर से कांग्रेस पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में यह मुद्दा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में और तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News