Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री धामी ने किसान-केंद्रित ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ मोबाइल एप का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल एप मनोरमा कृषि रक्षक का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने एप को किसानों और स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी बताते हुए संस्था को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारी और सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, एप के माध्यम से किसानों को मौसम की तत्काल जानकारी एवं चेतावनी, फसल आधारित कृषि सलाह, कृत्रिम बुद्धिमत्ता से फसल रोग की पहचान, कृषि एवं बाजार संबंधी जानकारी तथा परिवहन और माल ढुलाई से जुड़ी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

एप में स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने की सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। समिति के अनुसार, एप को किसानों की व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, ताकि कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक उन्हें तकनीकी सहयोग मिल सके।

इस अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सहित मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News