Skip to main content

Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में एक अक्तूबर से तेज होंगी विधानसभा चुनाव की तैयारियां, 15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अब तेजी पकड़ेंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से एक अक्तूबर से सभी ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम चरण की जांच जिलावार शुरू की जाएगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निर्धारण किया जाएगा।

 

चुनावी तैयारियों के तय कार्यक्रम के अनुसार शुरुआती चरण में ईवीएम और वीवीपैट की जांच के बाद निर्वाचन आयोग की टीमें सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करेंगी। इस दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

इसके साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। चुनावी तैयारियों के तहत आयोग की ओर से विभिन्न स्तरों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया भी जारी है। 11 सितंबर तक सभी दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जाना है। इसके बाद 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। इसके आधार पर आगे की चुनावी तैयारियों को गति दी जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News