देहारादून: त्रिवेंद्र सिंह रावत के समय मे तैनात दर्जाधारियो की छुट्टी के बावजूद नेता सरकारी वाहनो,गनर का इस्तेमाल कर रहे हैं मुख्यमंत्री तिरथ सिंह रावत ने त्रिवेंद्र समय के सेकड़ो दर्जाधारियो को हटा दिया था । लेकिन विभागों के ओर से अब तक दर्जाधारियो की सेवा को हटाने का आदेश जारी नहीं किया गया है मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आदेश दिये हैं की अगर कोई दर्जाधारी सरकारी वाहन एवं तमाम सुविधाओं का इस्तेमाल करते पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सचिव ने तमाम विभाग के अधिकारियों को ये आदेश दिये है की जल्द से जल्द दर्जाधारियो की सेवा को हटाने का आदेश जारी किया जाये।