Skip to main content

Nirbhik Nazar

कुमारी शैलजा ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ की बैठक, 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बंद कमरे में हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कुमारी शैलजा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए संगठन के सभी स्तरों पर बेहतर तालमेल जरूरी है। बैठक में कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

प्रदेश प्रभारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में मिले जनसमर्थन के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

कुमारी शैलजा ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक को चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News