Skip to main content

Nirbhik Nazar

टीका पोंछने के वीडियो से दुष्यंत गौतम घिरे, कांग्रेस ने लगाया सनातन के अपमान का आरोप

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम टीका पोंछने के एक वीडियो को लेकर कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे नेताओं के स्वागत के दौरान महिलाओं ने दुष्यंत गौतम के माथे पर टीका लगाया। कुछ देर बाद उन्होंने रुमाल से टीका पोंछ दिया। इसका वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने दुष्यंत गौतम पर सनातन धर्म और देवभूमि का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में तिलक का विशेष महत्व है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा खुद को सनातन की पक्षधर बताती है, लेकिन उसके प्रदेश प्रभारी का इस तरह टीका पोंछना उसके दावों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दुष्यंत गौतम से प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

प्रतिमा सिंह ने दुष्यंत गौतम पर पहले से लगे आरोपों का भी जिक्र किया और कहा कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे व्यक्ति का देवभूमि में स्वागत किया जाना उचित है या नहीं।

चुनावी तैयारियों पर भी जोर

दरअसल, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दौरे पर हैं। हल्द्वानी में उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और राज्य कोर समिति के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन को चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार करने पर जोर दिया गया।

नितिन नवीन ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में उत्तराखंड का संदेश देश तक जाएगा। उन्होंने संगठन के 19 जिलों, 304 मंडलों, 2,835 शक्ति केंद्रों और 12,543 बूथों को पार्टी की ताकत बताते हुए इन स्तरों पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News