Nirbhik Nazar

चंदौली में ट्रक की चपेट में आने से कैमूर के बाइक सवार दो लोगों की मौत

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

दुर्गावती कैमूर। यूपी के चंदौली जिले मे बिछिया गांव के पास हाइवे पर सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना मे कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरला गांव के दो लोगाें की मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार,हरला गांव के किसान जगन्नाथ उपाध्याय के पुत्र ददन उपाध्याय तथा राम आशीष पाठक के पुत्र बालकेश्वर पाठक बताये जाते है.

जो वाराणसी से सोमवार की सुबह बाइक से अपने गांव हरला लौट रहे थे. अभी उनकी बाइक चंदौली बिछियां गांव के पास ही पहुंची थी.एक ट्रक ने उनके बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. जिसमें दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *