Nirbhik Nazar

वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई)  मे मिले 14 ट्रेनी अफसर कोरोना संक्रमित, आम लोगों के लिए की गई ये कार्यवाई

देहारादून: राजधानी स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में 14 ट्रेनी अफसर कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद अब एफआरआई को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया। बता दें कि पिछले साल इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी के ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों में सबसे पहले कोरोना संक्रमण पाया गया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

अब वन अनुसंधान संस्थान परिसर मॉर्निंग वॉकर्स और पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना के खतरे के मद्देनजर कदम उठाया गया है। संस्थान परिसर स्थित म्यूजियम समेत पर्यटकों के लिए सभी चीजों को बंद किया गया है। संस्थान निदेशक ने कहा, कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *