Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक भावनाओं, आकांक्षाओं और आदर्शों की प्रतीक है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और भारतीयता की पहचान भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ विविधता में एकता की भावना को भी सशक्त करती है। भारतीय समाज को जोड़ने और सामाजिक चेतना जगाने में हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी हिंदी ने देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिंदी के संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हिंदी के गौरव और सम्मान को बनाए रखना सभी का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हिंदी दिवस पर दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लें और राजभाषा हिंदी के सम्मान एवं विकास में सहभागी बनें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News