Skip to main content

Nirbhik Nazar

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

देहरादून। जिला सहकारी बैंक के चुनाव में विजयी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी जीत की जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चुनाव में मिली जीत जनता और प्रतिनिधियों के विश्वास का प्रतीक है। इसके साथ नई जिम्मेदारी भी जुड़ी है। उन्होंने पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और आर्थिक अवसरों का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी अपने अनुभव और ऊर्जा का उपयोग करते हुए बैंक की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने तथा आमजन के हित में कार्य करें।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वे मिली जिम्मेदारी का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा राणा, उपाध्यक्ष हरिमोहन सिंह चंद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेंद्र राणा, नवनिर्वाचित निदेशक जगमोहन राणा तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News