Skip to main content

Nirbhik Nazar

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारधाम में विशेष पूजा, सीएम धामी ने दी शुभकामनाए

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। विभिन्न धामों में रुद्राभिषेक और महाभिषेक के साथ प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

सीएम धामी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, नवाचार और आत्मविश्वास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

गंगोत्री में धारा पूजन और आरती

उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम में तीर्थपुरोहितों की ओर से धारा पूजन और धारा आरती का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, सचिव माधवानंद सेमवाल समेत कई तीर्थपुरोहित मौजूद रहे।

यमुनोत्री धाम में भी विशेष पूजा

यमुनोत्री धाम में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि मुख्य मंदिर में पूजा कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News