Skip to main content

Nirbhik Nazar

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार रात मुख्यमंत्री आवास में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और आत्मनिर्भरता तथा विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य में संपर्क सुविधाओं, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास, आधारभूत ढांचे और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं को गति मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के प्रति उत्तराखंड की जनता के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का प्रतीक है। दीप की ज्योति प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि की मंगलकामना को भी अभिव्यक्त करती है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन आयोजनों के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भी ‘विकसित उत्तराखंड’ के लक्ष्य के साथ देश की विकास यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News