Skip to main content

Nirbhik Nazar

जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

देहरादून। मियांवाला स्थित जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और सड़क किनारे मौजूद लोगों के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह नजर आया। लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें और सेल्फी लेने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने सहजता से स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना और स्थानीय लोगों की बातें सुनीं। मुख्यमंत्री के अचानक आमजन के बीच पहुंचने से मौके पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता से मिलना और उनके बीच रहना उनके लिए हमेशा सुखद अनुभव रहा है। प्रदेश की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री की सहजता और आत्मीय व्यवहार से लोगों के लिए यह पल यादगार बन गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News