Skip to main content

Nirbhik Nazar

PM की स्वर्गीय माता के अपमान पर राहुल गांधी पर बरसे धामी, कहा – राजनीतिक मर्यादा न लांघें

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और उस पर राहुल गांधी के हंसने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मां राजनीति का विषय नहीं होती और किसी भी सभ्य समाज में मां का अपमान स्वीकार्य नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन विरोध के नाम पर मर्यादा की सीमाएं लांघना लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक संस्कारों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी से राजनीतिक विरोध में मर्यादा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह की असंवेदनशीलता और उपहास स्वीकार्य नहीं है।

धामी ने इंटरनेट मीडिया पर जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी के संबंध में अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी टिप्पणी पर हंसना राजनीतिक संस्कारों को स्वयं उजागर करता है। उन्होंने कहा कि देश की मातृशक्ति ऐसी घटनाओं को देख रही है और राजनीतिक विरोध के नाम पर इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र, सेवा और संस्कार नहीं हो सकता।

डोभाल पर टिप्पणी को बताया निंदनीय

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के लिए इस्तेमाल की गई भाषा को भी अत्यंत निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में दशकों तक समर्पित रहने वाले व्यक्ति के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अपने सपूतों का सम्मान करना जानती है और उनका अपमान स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि अपने सपूतों का सम्मान भी करती है और उनका अपमान करने वालों को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देना भी जानती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News