चमोली: चमोली जिले में बने सिंचाई विभाग के आवासीय भवनों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों कर्मचारियों ने घेरा हुआ है। बता दे कि सिंचाई विभाग के कई कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के कई सालों बाद भी सरकारी आवासों का मोह नहीं त्याग पा रहे हैं। कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के बाद भी बड़े ही शानो शौकत से सरकारी भवनों में अपना गुजर-बसर कर रहे हैं। गौरतलब है कि जोशीमठ में स्थित सिंचाई विभाग के आवासीय भवनों में भी कई कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के कई सालों बाद भी रह रहे हैं। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सब पता होने के बाबजूद इन लोगो पर कार्यवाही नहीं कर रहे है। सूत्रों की माने तो विभाग के अधिकारी इन लोगो से मिले जुले हुए है। इसलिए आज तक विभाग द्वारा इन लोगो पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। ये सेवानिवृत्त कर्मचारी सरकारी आवासों मै मौज ले रहे है।जिससे कि सरकारी विभागों पर चुना लगा रहा है।अब प्रश्न यह उठता है कि आखिर कब तक विभाग इन लोगो पर कार्यवाही करता है। अभी बोल पाना थोड़ा जल्दबाजी होगी।

क्या कहते है सिंचाई विभाग के अधिकारी।
इस प्रकरण पर सिंचाई विभाग चमोली के अधिशासी अभियंता बीएस यादव का कहना है कि ये मामला मेरे संज्ञान मै है। कई बार इन लोगो को आवास खाली करने के लिए नोटिस दिए गए है। लेकिन कुछ कर्मचारियों की पेंशन की समस्या के चलते वह सरकारी आवासों में रह रहे है। जिसका कि अब मार्च मै समाधान हो चुका है। और शीघ्र ही सरकारी आवासों में रह रहे सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों से आवास खाली करवाए जाएंगे।