Skip to main content

Nirbhik Nazar

उत्तराखंड भाजपा की जिम्मेदारी मिलते ही एक्शन मोड में राम माधव,  कल कोर कमेटी की बैठक मे करेंगे शिरकत

देहरादून। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड भाजपा की नई टीम की पहली कोर कमेटी बैठक कल 25 सितंबर को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में होगी। नियुक्ति के महज दो दिन बाद ही उत्तराखंड प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज बैठक में प्रदेश नेतृत्व और कोर कमेटी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे।

बैठक में राज्यसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होगी। नई टीम के लिए यह बैठक अहम मानी जा रही है, क्योंकि नियुक्ति के बाद पहली बार प्रभारी और सह प्रभारियों की प्रदेश नेतृत्व के साथ औपचारिक बैठक होगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राम माधव की नियुक्ति पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव और रणनीतिक कौशल का लाभ प्रदेश भाजपा को मिलेगा। उन्होंने अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी बनाए जाने पर भी शुभकामनाएं दीं।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि नई टीम के नेतृत्व में पार्टी 2027 में लगातार तीसरी विधानसभा जीत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी। 25 सितंबर की बैठक में नई टीम के सामने संगठन की स्थिति, चुनावी तैयारियों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News