Skip to main content

Nirbhik Nazar

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तरकाशी। जनपद भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा और विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्य सचिव ने गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष जोर

मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें। उन्होंने यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए गंगोत्री धाम की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने को कहा। घाटों पर नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि घाटों और मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे तथा श्रद्धालुओं को दर्शन और स्नान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

इस दौरान मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News