Skip to main content

Nirbhik Nazar

उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए और प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में गए पर्यटकों को भी सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फंसे लोगों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ट्रैकर्स और पोर्टर्स की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News