Skip to main content

Nirbhik Nazar

CM धामी ने किया स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान

देहरादून। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन का नया उपहार दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा निर्धारित अंतराल पर रक्तदान करने से सामान्यतः स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता और शरीर दान किए गए रक्त की पूर्ति प्राकृतिक रूप से कर लेता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं और इस मानवीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News