Skip to main content

Nirbhik Nazar

उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, केदारनाथ दौरे की चर्चाओं के बीच तैयारियां तेज

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्टूबर में संभावित उत्तराखंड दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि 22 से 25 अक्टूबर के बीच प्रधानमंत्री के केदारनाथ धाम पहुंचने की संभावना है। संभावित दौरे को देखते हुए भाजपा संगठन के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

केदारनाथ में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़ी तैयारियां तेज की गई हैं। विशेष सुरक्षा दल की टीम केदारनाथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चुकी है। संभावित दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल और यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।

प्रधानमंत्री के केदारनाथ पहुंचने पर बाबा केदार की पूजा-अर्चना के साथ केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लेने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके अलावा यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी प्रधानमंत्री के संभावित उत्तराखंड दौरे की जानकारी दी है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा संभावित है। इस दौरान केदारनाथ धाम में दर्शन के साथ टिहरी में एक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना भी है।

हालांकि, प्रधानमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। ऐसे में उनके दौरे में कितने कार्यक्रम होंगे और किन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसकी तस्वीर आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही साफ होगी। फिलहाल संभावित केदारनाथ दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News